main page

लंदन से भारत आकर इरफान ने की शिव मंदिर पूजा, किसी को नहीं लगने दी इसकी भनक

Updated 26 November, 2018 11:20:36 AM

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरोएंडोक्राइम ट्यूमर जैसे खतरनाक कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि इरफान मुंबई आएंगे और नासिक स्थित अपने फार्महाउस पर दिवाली मनाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ...

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में न्यूरोएंडोक्राइम ट्यूमर जैसे खतरनाक कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि इरफान मुंबई आएंगे और नासिक स्थित अपने फार्महाउस पर दिवाली मनाएंगे लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

Bollywood Tadka

हाल ही में अब खबरें आ रही हैं कि इरफान लंदन से दो दिनों के भारत आए थे। जानकारी के मुताबिक उन्होंने किसी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी और अब वह वापिस लंदन लौट गए हैं। 

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक इरफान दो दिनों के लिए नासिक में त्र्यंबकेश्वर स्थित शिव मंदिर आए थे। यहां उन्होंने पंडितों की मदद से पूजा और हवन किया। कहा जा रहा है कि इरफान को अभी तक डॉक्टर्स ने क्लीनचिट नहीं दी है। ऐसे में उन्हें डॉक्टर की गाइडलाइन्स माननी होगी। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो इरफान के पास 'हिंदी मीडियम 2' के अलावा उनके पास विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सपना दीदी' है। इस फिल्म में उनके अॉपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा डायरेक्टर शूजित सरकार की 'उधम सिंह' की बायोपिक में भी इरफान नजर आएंगे। इरफान के फैंस उनके लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं और जल्द भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं। अगले साल मार्च तक वो शूटिंग पर लौट सकते हैं। 

Bollywood Tadka

: Neha

irrfan khanindiaTrimbakeshwar templelondoncancer

loading...