main page

Mika Di Vohti: मीका सिंह को मिली सपनों की राजकुमारी, आकांक्षा पुरी बनेंगी सिंगर की 'वोटी'!

Updated 20 July, 2022 01:30:24 PM

सिंगर मीका सिंह 45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका सिंअपनी दुल्हनिया ढूंढने के लिए टीवी की दुनिया में आए।  मीका सिंह का ‘स्वंयवर: मीका दी वोटी'' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।अब लगता है कि मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। वह हमसफर मिल गया है जिसके साथ वह अपना घर बसाएंगे।

मुंबई: सिंगर मीका सिंह 45 साल की उम्र में घोड़ी चढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीका सिंअपनी दुल्हनिया ढूंढने के लिए टीवी की दुनिया में आए।  मीका सिंह का ‘स्वंयवर: मीका दी वोटी' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।अब लगता है कि मीका सिंह को अपनी दुल्हनिया मिल गई है। वह हमसफर मिल गया है जिसके साथ वह अपना घर बसाएंगे।

Bollywood Tadka

वैसे तो Swayamvar: Mika Di Vohti स्वयंवर का ग्रैंड फिनाले 25 जुलाई को होगा, जिसमें फैसला होगा कि मीका सिंह की दुल्हनिया कौन बनेगी पर ऐसा लगता है कि फैसला हो चुका है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने 'मीका दी वोटी' का खिताब जीता।

Bollywood Tadka

आकांक्षा पुरी मीका सिंह का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। वह मीका सिंह की बहुत अच्छी दोस्त हैं और काफी साल से उन्हें जानती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा पुरी ने कुछ दिन पहले ही 'मीका दी वोटी' स्वयंवर में एंट्री की थी और उन्होंने मीका का दिल जीत लिया है।

Bollywood Tadka

'मीका दी वोटी' में एंट्री करने से पहले आकांक्षा पुरी ने कहा था कि वह मीका सिंह को 13-14 साल से जानती हैं। दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं। इसलिए जब उन्हें पता चला कि मीका सिंह स्वयंवर रचाकर अपने लिए दुल्हनिया खोज रहे हैं, तो उन्होंने भी अपनी दोस्ती को मौका देने के बारे में सोचा। आकांक्षा पुरी ने कहा था कि वह चाहती हैं कि उनका दोस्त उनका लाइफ पार्टनर बने। 'मीका दी वोटी' में एंट्री करने पर आकांक्षा पुरी ने कहा था, 'किंग की क्वीन तो एक ही होगी और वो मैं हूं।

Bollywood Tadka

बता दें कि कुछ समय पहले मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसके बाद दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गई थी। तब मीका ने कहा था कि वह तस्वीर उनके घर पर हुए एक पाठ की थी, जिसमें आकांक्षा पुरी भी थीं।

आकांक्षा पुरी 'बिग बॉस 13' में नजर आए एक्टर पारस छाबड़ा के साथ भी रिलेशनशिप में रही थीं। लेकिन शो के दौरान पारस की माहिरा संग बढ़ती नजदीकियों के बाद एक्ट्रेस ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। 

Content Writer: Smita Sharma

Anksha Puri mika singhVohtiBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...