main page

क्रिकेटर एबी डिविलियर्स की पत्नी ने शेयर की विरुष्का की लाडली की तस्वीर! बेटी येंटे को बताया वामिका की पहली दोस्त

Updated 14 July, 2021 12:26:24 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इसी साल एक प्यारी से बेटी का पेरेंट्स बना है। विरुष्का ने अपनी लाडली का नाम वामिका रखा है। अनुष्का ने वैसे तो अपनी लाडली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इनमें उनकी बेटी का चेहरा कभी नजर नहीं आया। वहीं  फैंस दोनों की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल डिविलियर्स ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की।इस तस्वीर में तस्वीर में दो बच्चियां नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-''बेबी हग्स ए

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इसी साल एक प्यारी से बेटी का पेरेंट्स बना है। विरुष्का ने अपनी लाडली का नाम वामिका रखा है।

Bollywood Tadka

अनुष्का ने वैसे तो अपनी लाडली संग कई तस्वीरें शेयर की हैं लेकिन इनमें उनकी बेटी का चेहरा कभी नजर नहीं आया। वहीं  फैंस दोनों की बेटी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच एबी डिविलियर्स की पत्नी डेनियल डिविलियर्स ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में तस्वीर में दो बच्चियां नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा-'बेबी हग्स एंड कडल्स  उसके पहले दोस्त के साथ।' शेयर की तस्वीर में एक बच्ची तो उनकी बेटी Yente हैं। वहीं दूसरी बच्ची को फैंस अनुष्का की बेटी वामिका बता रहे हैं।

Bollywood Tadka

दरअसल, हाल ही में अनुष्का ने वामिका के 6 महीने पूरे होने पर एक तस्वीर शेयर की थी। एक तस्वीर में वामिका पापा विराट की गोद में दिख रही थीं। इस दौरान वामिका ने हाथ में एक एक ब्रेस्टलेट पहने नजर आईं थी। वहीं डेनियल डिविलियर्स  द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में भी एक बच्ची वहीं ब्रेस्टलेट पहने हैं।

Bollywood Tadka

इसी ब्रेस्टलेट को देख फैंस अंदाज लगा रहे है कि ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि विरूष्का की लाडली वामिका है। 

Bollywood Tadka

बता दें कि विराट कोहली और एबी डिविलियर्स काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों आईपीएल में एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। वहीं अनुष्का और डेनियल भी अच्छी दोस्त हैं।  कुछ समय पहले डेनियल ने अनुष्का संग तस्वीर शेयर की थी।  तस्वीर में डेनियल और अनुष्का दोनों अपने बच्चों को पकड़े नजर आ रहीं हैं। हालांकि इसमें भी वामिका का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। वहीं डेनियल और अनुष्का ने फेस मास्क का साथ-साथ शील्ड भी लगाया है।
 

Content Writer: Smita Sharma

Danielle De VillierspictureVirat KohliAnushka SharmababyVamikay AB De VilliersYenteBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...