main page

कोविड 19 शीशे के आर-पार नजर आए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं-'कोरोना प्यार है'

Updated 16 May, 2021 03:09:37 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। दरअसल,  बीते दिनों  शिल्पा शेट्टी के घर कोरोना ने दस्तक दे दी थी। एक्ट्रेस को छोड़ उनकी फैमिली के सभी सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। इतना ही नहीं उनकी 1 साल की बेटी समीषा भी इस वायरस की चपेट में हैं। कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सबको आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं अब  शिल्पा ने ने अपनी तस्वीर शेयर की है।तस्वीर में शिल्पा पति संग राज कुंद्रा के साथ दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में शिल्पा और राज कुंद्रा शीशे के आर-पार हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों मुश्किल वक्त से गुजर रही हैं। दरअसल,  बीते दिनों  शिल्पा शेट्टी के घर कोरोना ने दस्तक दे दी थी। एक्ट्रेस को छोड़ उनकी फैमिली के सभी सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाए गए थे। इतना ही नहीं उनकी 1 साल की बेटी समीशा भी इस वायरस की चपेट में हैं। कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद सबको आइसोलेट कर दिया गया है।

Bollywood Tadka

वहीं अब  शिल्पा ने ने अपनी तस्वीर शेयर की है।तस्वीर में शिल्पा पति संग राज कुंद्रा के साथ दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में शिल्पा और राज कुंद्रा शीशे के आर-पार हैं। शिल्पा जहां मुंह पर 2 मास्क लगाए नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

वहीं राज उन्हें दूसरी साइड से बेहद ही प्यार से निहार रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर कर शिल्पा ने लिखा-'कोरोना के माहौल में प्यार.... कोरोना प्यार है। आप सभी की विशेज और प्रार्थना के लिए धन्यवाद।'

बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने पूरे परिवार के कोरोना संक्रमित होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।  नोट में शिल्पा ने लिखा था-'पिछले 10 दिन हमारे लिए एक परिवार के रूप में कठिन रहे हैं। मेरे सास- ससुर कोविड -19 संक्रमित हो गए, उसके बाद बेटी समीशा, बेटा वियान, मेरी मां, और अंत में राज भी। वे सभी आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार घर पर अपने कमरे में आइसोलेशन में हैं और डॉक्टर की सलाह पर चल रहे हैं।'

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो शिल्पा डांस रियालिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में नजर आ रहीं थी। लेकिन अब उनकी जगह कुछ दिनों से मलाइका अरोड़ा जज की कुर्सी रक दिख रही हैं। 
 

Content Writer: Smita Sharma

Shilpa ShettyRaj KundracoronavirusBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...