main page

BB OTT: घर में शुरू हुआ 'इश्क वाला लव', प्रतीक सहजपाल के प्यार में पड़ीं नेहा भसीन !

Updated 25 August, 2021 11:41:48 AM

विवादित रियालिटी शो ''बिग बाॅस'' अक्सर सेलेब्स की बुरी और गलत छवि सामने लाता है। वहीं कई स्टार्स के लिए ये शो बहुत लकी भी रहता है। इस शो में उन्हें वो शख्स मिला है जिसके साथ वो अपनी पूरा लाइफ स्पेंड करना चाहते हैं। हालांकि कई बार ये जोड़ियां शो के बाद या कुछ समय बाद अलग भी हो जाती हैं। वहीं अब   दो हफ्ते पहले शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी में भी लव एंगल शुरु हो गया है।

मुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस' अक्सर सेलेब्स की बुरी और गलत छवि सामने लाता है। वहीं कई स्टार्स के लिए ये शो बहुत लकी भी रहता है। इस शो में उन्हें वो शख्स मिला है जिसके साथ वो अपनी पूरा लाइफ स्पेंड करना चाहते हैं। हालांकि कई बार ये जोड़ियां शो के बाद या कुछ समय बाद अलग भी हो जाती हैं। वहीं अब   दो हफ्ते पहले शुरू हुआ बिग बॉस ओटीटी में भी लव एंगल शुरु हो गया है।

Bollywood Tadka

नेहा भसीन ने मिलिंद गाबा के साथ अपने कनेक्शन को तोड़कर एक चौंकाने वाला निर्णय लिया हैय़ नेहा ने अपने नए पार्टनर प्रतीक सहजपाल  के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। शो में पहले देखा गया था कि नेहा बार-बार दिल टूटने की वजह से काफी निराश थीं। उन्होंने सबके सामने अपने दिल का हाल भी बयां किया था। हाल ही में घर में हुए टास्क के दौरान नेहा भसीन ने ये फैसला लिया।

Bollywood Tadka

नेहा के इस फैसले से प्रतीक काफी खुश नजर आ रहे हैं, जबकि मिलिंद गाबा का दिल टूट गया क्योंकि उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि नेहा उनके साथ कुछ ऐसा भी कर सकती हैं। दूसरी ओर प्रतीक की एक्स-पार्टनर अक्षरा सिंह की भी आंखें नम हो गई जब उन्होंने नेहा को चुना।

Bollywood Tadka

वहीं नई जोड़ी बनने के बाद नेहा भसीन-प्रतीक सहजपाल का घर के अंदर नया रोमांस देखने को मिल रहा है। दोनों के बीच नया प्यार पनपते हुए दिखाई दे रहा है
दोनों को अक्सर मस्ती भरे अंदाज में झगड़ते हुए भी देखा गया है।

Bollywood Tadka

प्रतीक सहजपाल नेहा को चिढ़ाते हुए कहते हैं-'आखिरकार घूम-फिर के तुम मेरे सामने खड़ी हो, मेरी आँखों में देख रही हो, प्यार में पड़ रही हो।' ये कह कर प्रतीक जोर-जोर से हंसने लगे, जिसपर नेहा हंसते हुए कहा- 'यह एक तरफा प्यार है। वह मुझसे प्यार करता है, मैं नहीं करती हूं।' अब तो घरवालों को भी इनके रिश्ते को लेकर शक होने लगा है। कुछ घरवाले इसे सही बता रहे तो कुछ को अभी भी इसपर यकीन नहीं हो रहा है।  दोनों के बीच पनपते इस प्यार का क्या अंजाम होता है ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

Content Writer: Smita Sharma

Pratik SehajpalNeha BhasinloveBigg Boss OTTBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...