main page

सलमान खान उठा रहे थे सरोज खान के इलाज सारा खर्च, एक्टर की बहन अलवीरा ने भी की मदद !

Updated 04 July, 2020 09:36:13 AM

बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्होंमे 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। 24 जून को सरोज को  सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले सरोज खान का डायलिसिस भी होता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरोज खान के इलाज का खर्च सलमान खान का फाउंडेशन उठा रहा था।

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान का शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक अस्पताल में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। उन्होंमे 72 की उम्र में अंतिम सांस ली। 24 जून को सरोज को  सांस लेने में दिक्कत होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

choreographer saroj khan hospitalized due to breath issues

इससे पहले सरोज खान का डायलिसिस भी होता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरोज खान के इलाज का खर्च सलमान खान का फाउंडेशन उठा रहा था।

Bollywood Tadka

वहीं, सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री ने भी सरोज खान के इलाज में मदद की थी। सरोज खान का घर मलाड इलाके में हैं और वह बांद्रा के गुरु नानक अस्पताल में अपना इलाज करवा रही थीं। बता दे कि सलमान खान बांद्रा इलाके में रहते हैं।

Bollywood Tadka

 

हमेशा करते हैं जरूरतमंद लोगों की मदद

इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि सलमान खान हमेशा से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। इससे पहले जूनियर आर्टिस्ट सईदा ने बताया था कि उनके कैंसर के इलाज का खर्च सलमान खान का फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन उठा रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी इलाज करवाती हैं, बिल सलमान खान के पास चला जाता है।वहीं उनके फाउंडेशन की तरफ से की जाने वाली मदद को लेकर एक्टर ने कभी मीडिया में बात नहीं की है। सलमान खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री और पिता सलीम खान की देखरेख में फाउडेंशन चलता है। 

Bollywood Tadka


सलमान खान ने सरोज खान से काम को लेकर किया था वादा

सरोज खान हाल के दिनों में काम को लेकर थोड़ा परेशान थीं। इस पर सलमा ने सरोज खान से मुलाकात की। यही नहीं उन्होंन अपनी अगली फिल्म में काम देने का भी वादा किया। हालांकि यह वादा पूरा होता कि इससे पहले सरोज खान का निधन हो गया। सलमान और सरोज ने फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' और 'अंदाज अपना अपना' समेत कई फिल्मों में साथ काम किया था।

: Smita Sharma

salman khansisterAlvira Khan Agnihotripayingsaroj khantreatmentBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...