बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन और ''बिग बाॅस ओटीटी'' फेम शमिता शेट्टी को लेकर हाल ही में खबर सामने आई। खबर है कि विवादित रियालिटी शो ''बिग बाॅस 15'' में दमदार पार खेल रही शमिता शेट्टी को हाल ही में घर से बेघर कर दिया गया है।
14 Nov, 2021 12:43 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन और 'बिग बाॅस ओटीटी' फेम शमिता शेट्टी को लेकर हाल ही में खबर सामने आई। खबर है कि विवादित रियालिटी शो 'बिग बाॅस 15' में दमदार पार खेल रही शमिता शेट्टी को हाल ही में घर से बेघर कर दिया गया है।
खबरें हैं कि हेल्थ इश्यूकी वजह से शिल्पा को वीकेंड के वार एपिसोड के दौरान घर से निकाला गया था। वहीं शिल्पा सोमवार या मंगलवार को घर में एंट्री लेंगी।
शमिता से पहले उनके बाॅयफ्रेंड राकेश बापट भी हेल्थ इश्यू की चलते बेघर हो चुके हैं। किडनी स्टोन की तकलीफ होने के कारण राकेश को बिग बॉस के घर से बाहर निकालकर सीधे अस्पताल में भर्ती कराया गया। राकेश ने कुछ दिन पहले ही शो में एंट्री की थी।
उनकी एंट्री से उनके चाहने वाल बहुत ज्यादा खुश थे। राकेश अलावा सिंगर अफसाना खान को पैनिक अटैक आने के बाद घर से बेघर दिया गया था। अफसाना एक टास्क में हारने के बाद आपा खो बैठी थी उन्होंने खुद को मारने के लिए चाकू तक उठा लिया था। अफसाना की ऐसी स्थिति देख मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया।