बी-टाउन के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान का नाम अभ तक बी-टाउन की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में संगीता बिजलानी, सोमी अली , ऐश्वर्या राय ,कैटरीना कैफ जैसी ऐक्ट्रेसेस के साथ अफेयर हमेशा सुर्खियों में रहा है। सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। जब दोनों रिलेशनशिप में थे तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलमान ने कथित तौर पर नशे में ऐश्वर्या के साथ मारपीट की थी।अब ऐसा लग रहा है कि ऐसा ही कुछ
30 Mar, 2022 12:31 PMमुंबई:बी-टाउन के भाईजान यानि एक्टर सलमान खान फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। सलमान का नाम अभ तक बी-टाउन की कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में संगीता बिजलानी, सोमी अली , ऐश्वर्या राय ,कैटरीना कैफ जैसी ऐक्ट्रेसेस के साथ अफेयर हमेशा सुर्खियों में रहा है। सलमान और ऐश्वर्या का रिलेशनशिप तो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा। जब दोनों रिलेशनशिप में थे तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सलमान ने कथित तौर पर नशे में ऐश्वर्या के साथ मारपीट की थी।
अब ऐसा लग रहा है कि ऐसा ही कुछ आरोप उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड सोमी अली भी लगा रही हैं। दरअसल, सोमी अली ने हाल ही में इंस्टा पर सलमान खान और भाग्य श्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के सीन का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।
इसके साथ सोमी अली ने लिखा-बॉलीवुड के हार्वी वीन्सटीन, एक दिन तुम्हारा भी पर्दाफाश होगा। जिन महिलाओं को तुमने अब्यूज किया है, एक दिन सामने आएंगी और अपना सच बताएंगी। जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया।
कौन है हार्वी वीन्सटीन?
हार्वी वीन्सटीन हॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर हैं। हार्वी पर एक, दो नहीं बल्कि बहुत सारी महिलाओं और एक्ट्रेसेस ने रेप करने, मारपीट करने, यौन शोषण करने और धमकाने के आरोप लगाए थे। इनमें केट ब्लैंकेट, लीजा कैंपबेल, एवा ग्रीन, ऐंजिलना जोली जैसी मशहूर एक्ट्रेस शामिल थीं। इसके बाद हार्वी वीन्सटीन को अदालत ने 23 साल कैद की सजा सुनाई थी।
ऐश्वर्या संग मारपीट के आरोप
एक समय पर ऐश्वर्या राय और सलमान रिलेशनशिप में थे।हालांकि कुछ समय के बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आने लगीं। सलमान परआरोप थे कि वह शराब के नशे में ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करते थे और फोन करके धमकाते थ हालांकि सलमान ने हमेशा ऐसे सभी आरोपों से इंकार किया।
सोमी अली सलमान खान को बहुत पसंद करती थीं और इसलिए 16 साल की उम्र में वह मुंबई आ गई थीं। सोमीसलमान की गर्लफ्रेंड भी रहीं लेकिन उनका रिश्ता बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। 1999 में यह रिश्ता पूरी तरह खत्म हो गया जिसके बाद सोमीअमेरिका लौट गईं।