main page

दूसरी बार प्रेग्रेंट हैं प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर, लेटेस्ट तस्वीरों में साफ दिखा बेबी बंप

Updated 15 February, 2022 08:57:44 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनीं। प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं। वहीं अब एक बार फिर जोनस परिवार के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और हाॅलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर और सिंगर जो जोनस के घर जल्द ही दूसरे नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

लंदन: बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मां बनीं। प्रियंका ने सेरोगेसी के जरिए एक प्यारी सी बेटी की मां बनीं। वहीं अब एक बार फिर जोनस परिवार के घर नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और हाॅलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर और सिंगर जो जोनस के घर जल्द ही दूसरे नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

Bollywood Tadka

सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी की खबरें उस समय फैली जब उन्हें पति जो जोनस के साथ लंच डेट के दौरान स्पाॅट किया गया। दरअसल, रविवार को सोफी को अपने पति जो जोनस के साथ लंच पर जाते देखा गया था।

Bollywood Tadka

ऐसे में पैपराजी ने सोफी और जो की कई तस्वीरें शेयर कीं।तस्वीरों में सोफी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है, जिससे जाहिर होता है कि वह दोबारा मम्मी बनने जा रही हैं हालांकि, सेलिब्रिटी कपल की ओर से साफ तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा गया है।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो सोफी ग्रीन कलर के बाॅडीकाॅन गाउन में दिख रही हैं। उनके इस गाउन में उनकी परफेक्ट फिगर दिखाई दे रही है। ऐसे में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। फोटोज में सोफी को देखने के बाद कई फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में यूजर्स उसे 'बेबी बंप' बताते हुए कयास लगा रहे हैं कि सोफी अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट हैं।

Bollywood Tadka

बता दें सोफी ने 29 जून 2019 अपने बॉयफ्रेंड जो जोनस से पेरिस में पूरे रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। शादी के एक साल बाद सोफी मां बनीं। उन्होंने साल 2020 में  बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम विला जोनस है। 

 

Content Writer: Smita Sharma

sophie turnerJoe Jonasbaby bumpPriyanka ChopraHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...