क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड सितारे खूब एंजॉय करते नजर आए। ऐसे में अंबानी परिवार भी क्रिसमस सेलिब्रेट करने में पीछे नही रहा। अंबानी परिवार ने इस दिन को बेहद अलग अंदाज से सेलिब्रेट किया, जो अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
26 Dec, 2019 05:44 PMबॉलीवुड तड़का टीम. क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड सितारे खूब एंजॉय करते नजर आए। ऐसे में अंबानी परिवार भी क्रिसमस सेलिब्रेट करने में पीछे नही रहा। अंबानी परिवार ने इस दिन को बेहद अलग अंदाज से सेलिब्रेट किया, जो अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें नीता और ईशा अंबानी बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने बांद्रा स्थित जियो वर्ल्ड गार्डन पहुंची। वहां उन्होंने अलग-अलग एनजीओ के 4000 बच्चों साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया।
इस दौरान ईशा अंबानी रेड कलर की पफी स्लीव आउटफिट में खूबसूरत नजर आईं।
स्टनिंग ड्रेस के साथ ईशा ने मल्टीकलर हील्स पेयर की हुई है। लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स में ईशा परफेक्ट दिखाई दे रही है।
वहीं उनकी मां नीता अंबानी ग्रीन कलर के टॉप और ब्लू डेनिम में अपने लुक को कम्पलीट कर रही हैं।
लुक को कैरी करते हुए नीता बच्चों के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।
दोनों मां-बेटी इस दौरान बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करती हुई काफी खुश नजर आ रही हैं और उनके साथ हंसते हुए पोज दे रही हैं।