बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने करण जौहर की फिल्म ''धड़क'' से डेब्यू किया। फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दी थी, जिसके बाद से ही लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जिस वजह से इन अफवाहों को को और भी बल मिल जाता है। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
09 Feb, 2019 12:37 PMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने करण जौहर की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया। फिल्म में दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दी थी, जिसके बाद से ही लोग ऐसी बातें कर रहे हैं कि ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ही अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जिस वजह से इन अफवाहों को को और भी बल मिल जाता है। हाल ही में दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही है।
इस तस्वीर में दोनों एक जैसी लाल रंग की हुडी पहने नजर आ रहे हैं। दोनों की हुडी के आगे कुछ लिखा हुआ नजर आ रहा है, जिसे आप साफ तौर पर देख सकते हैं। बता देें कि बीते दिनों ही जाह्नवी को स्पाॅट किया था। इस दौरान वह रेड कलर की हुडी और शाॅट्स पहने नजर आई थीं। यह तस्वीरें उसी दौरान की हैं।
बता दें कि करण ने अपने शो 'कॉफी विद करण 6'में जाह्नवी और ईशान से पूछा था कि क्या वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ? जवाब में दोनों ने बस यही कहा था कि ऐसा कुछ नहीं है। दोनों को एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना पसंद है क्योंकि ये दोनों एक ही उम्र के हैं।’
वहीं दोनों के इस जवाब का अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर ने दोनों का खूब मजाक उड़ाया था। शाहिद और अर्जुन ने एक ही सवाल पूछा कि अगर दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं तो हमेशा साथ क्यों दिखाई देते हैं? जिस पर ईशान और जाह्नवी की बोलती बंद हो गई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही आईएएफ ऑफिसर गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी।फिल्म में जाह्नवी को ओपोजिट साउथ के सुपरस्टार दलकीर सलमान नजर आएंगे। इसके अलावा वह स्टारर फिल्म "तख्त" में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार में हैं।