स्टार प्लस के सीरियल ''इश्कबाज'' फेम नवीना बोले ने 9 मई को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। वहीं बेटी के जन्म के 2 महीने बाद उन्होंने नन्हीं परी की पहली तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी क्यूट सी बेटी का नाम ''किमायरा'' रखा है।
16 Jul, 2019 09:23 AMमुंबई: स्टार प्लस के सीरियल 'इश्कबाज' फेम नवीना बोले ने 9 मई को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। वहीं बेटी के जन्म के 2 महीने बाद उन्होंने नन्हीं परी की पहली तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपनी क्यूट सी बेटी का नाम 'किमायरा' रखा है।
तस्वीर में नवीना ने किमायरा को अपने कंधे पर लिटाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा-'I have got the whole world in my arms #Kimaayra।' एक्ट्रेस ने बेबी की बेक साइड तस्वीर शेयर की है। दो महीने में ये पहली बार है जब नवीना ने अपनी बेटी की एक झलक दिखाई है।
बता दें कि प्रेग्नेंसी के टाइम पर नवीना के पति ने उनके लिए सरप्राइज पॉपअप पार्टी ऑर्गेनाइज की थी। उनकी पॉपअप पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। नवीना ने मदरहुड पीरियड को काफी एन्जॉय किया। फिलहाल छोटे पर्दे से उन्होंने दूरी बनाई हुई है। वो अपनी बेटी को पूरा समय दे रही हैं। किमायरा का वो पूरा ध्यान रख रही हैं।
काम की बात करें तो नवीना आखिरी बार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर मोनिका शर्मा के रोल में नजर आई थीं। नवीना ने 'मिले जब हम तुम', 'ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा', 'जीनी और जूजू', 'इश्कबाज' जैसे कई हिट सीरियल्स में काम किया है। बता दें कि नवीना ने 4 मार्च 2017 में अपने बॉयफ्रेंड करणजीत से शादी की थी।