main page

खुशखबरी:मां बनने वाली हैं भारती सिंह, रिपोर्ट कंफर्म होते ही काॅमेडियन ने भांगड़ा कर मनाया जश्न

Updated 11 December, 2021 08:55:33 AM

काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। इस बात की जानकारी खुद काॅमेडियन ने अपने YouTube चैनल पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर दी। कुछ समय पहले ही खबरें आईं थी भारती प्रेग्नेंट हैं हालांकि उस समय काॅमेडियन की तरफ से कोई स्टेटमे

मुंबई: काॅमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर जल्द ही नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। जी हां आपने सही पढ़ा। इस बात की जानकारी खुद काॅमेडियन ने अपने YouTube चैनल पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर दी। कुछ समय पहले ही खबरें आईं थी भारती प्रेग्नेंट हैं हालांकि उस समय काॅमेडियन की तरफ से कोई स्टेटमेंट सामने नहीं आया था। लेकिन अब कपल ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर कर दिया है।

शेयर किए इस वीडियो की शुरुआत में भारती बाथरूम में बैठीं हुई नजर आ रही हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट है। पहले तो भारती काफी परेशान होती हैं लेकिन जैसे ही वो उस किट की तरफ देखती हैं तो वो काफी खुश और भावुक हो जाती हैं। भारती इस वीडियो में बता रही हैं कि वो पिछले 6 महीने से इस पल को कैप्चर करना चाहती थीं अब जाकर उनकी जिंदगी में ये पल आया है।

Bollywood Tadka

 वीडियो में भारती सिंह ने घोषणा की कि वह मां बनने वाली हैं। बाथरूम से निकलकर जब भारती रूम में हर्ष से ये खुशी शेयर करने पहुंचीं तो पहले उन्होंने बच्चे की आवाज निकाल हर्ष लिम्बाचिया को नींद से जगाया हालांकि गुस्से में नींद से उठे हर्ष को जब भारती ने किट दिखाई तो पहले तो हर्ष को यकीन नहीं हुआ।

Bollywood Tadka

उन्होंने भारती से ये तक पूछ लिया की मजाक तो नहीं है। जब भारती ने कहा ये सच है तो हर्ष ने उन्हें खुशी से गले लगा लिया। इसके बाद हर्ष कहते हैंअच्छा हुआ भारती रिकॉर्ड कर रही है। हम मां बनने वाले हैं उन्होंने खुद को सही किया-''सॉरी, ये मां बनने वाली है, मैं बाप बनने वाला हूं, आप सभी परेशान होने वाले हैं और हम भी परेशान होने वाले हैं। आप सभी परेशान होंगे और हम भी क्योंकि हम एक बच्चा पैदा कर रहे हैं।'

 

Bollywood Tadka

भारती ने इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा- 'ये था हमारा सबसे बड़ा सरप्राइज'भारती ने एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए कहा-हां भाई हां, मैं प्रेग्नेंट हूं।अप्रैल या मई की शुरुआत में बच्चे को जन्म दूंगी। 

Bollywood Tadka

इसके अलावा जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में भारती सिंह ब्लू ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। भारती के अलावा तस्वीर में हर्ष, अली गोनी, पुनीत जे पाठक, उनकी पत्नी निधि मूनी सिंह, जैस्मिन भसीन नजर आ रही हैं। सभी भारती के बेबी बंप की तरफ इशारा कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में बेबी लिंबाचिया जल्द आ रहा है लिखा है।  

Bollywood Tadka

भारती ने 3 दिसम्बर 2017 में लेखक हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। हालांकि शादी से पहले इनके अफेयर की भनक किसी को नहीं थी। 

Content Writer: Smita Sharma

Bharti SinghHaarsh Limbachiyaaexpectingfirst childBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...