बॉलीवुड एक्टर जैकी श्राफ इन दिनों काफी चर्चा बने हुए हैं। जैकी की फिल्म ‘भारत'' हाल ही में रिलीज हुई है। जैकी अब प्रभास की फिल्म साहो में नज़र आने वाले हैं। जैकी ने बताया कि वे जब शूट पर नहीं होते हैं तो वह घर पर खेती करते हैं। जैकी जानते हैं कि देश और दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते काफी दिक्कतें हैं, ऐसे में वह पर्यावरण की रखवाली ....
09 Jun, 2019 11:48 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्टर जैकी श्राफ इन दिनों काफी चर्चा बने हुए हैं। जैकी की फिल्म ‘भारत' हाल ही में रिलीज हुई है। जैकी अब प्रभास की फिल्म साहो में नज़र आने वाले हैं। जैकी ने बताया कि वे जब शूट पर नहीं होते हैं तो वह घर पर खेती करते हैं। जैकी जानते हैं कि देश और दुनिया में ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते काफी दिक्कतें हैं, ऐसे में वह पर्यावरण की रखवाली करने की कोशिश करते हैं।
जैकी अपनी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट कर चुके हैं। वह कुछ समय से एक किताब पढ़ रहे हैं जो पौधौं के बारे में ही है और इस किताब को उनकी फ्रेंड डिंपल कपा़ड़िया ने गिफ्ट किया है। इसके अलावा उनके एक और अजीज़ दोस्त डैनी उन्हें संतरे और केले के बीज डायरेक्ट सिक्किम से भेजते हैं।
जैकी ने बताया कि वह अपने बेटे टाइगर की कुछ फिल्में देखने के अलावा ज्यादा फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं। इसकी बजाए वह जापान की खेती की तकनीक से जुड़ी डॉक्यूमेंट्रीज़ देखते हैं और इसके अलावा पौधों से जुड़ी मेडिसिनल वैल्यूज़ पर ध्यान देने की कोशिश भी करते हैं।