main page

जैकलिन ने जीवन, मानवता और पर्यावरण को बचाने के लिए अपनी अगली पहल 'योलो सेव्स' की घोषित!

Updated 26 February, 2022 01:55:10 PM

युवा और हंसमुख जैकलीन फर्नांडीज को हमेशा चारों ओर मुस्कान बिखेरते देखा गया है। और, इसमें कोई दो राय नहीं है कि जैकी मानवता की सेवा के लिए हर संभव कोशिश करती है। और अब उन्होंने योलो सेव्स की घोषणा करके जीवन, मानवता और पर्यावरण को बचाने के लिए एक और पहल की शुरुआत कर दी है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। युवा और हंसमुख जैकलीन फर्नांडीज को हमेशा चारों ओर मुस्कान बिखेरते देखा गया है। और, इसमें कोई दो राय नहीं है कि जैकी मानवता की सेवा के लिए हर संभव कोशिश करती है। और अब उन्होंने योलो सेव्स की घोषणा करके जीवन, मानवता और पर्यावरण को बचाने के लिए एक और पहल की शुरुआत कर दी है। 

जैकलीन फर्नांडीज का मानवता और प्रकृति की सेवा करने का अपना तरीका है। वह समाज की भलाई के लिए आगे आने का मौका कभी अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं। अपने उदार विचारों को ध्यान में रखते हुए, योलो फाउंडेशन के एक सुपर सफल वर्ष के बाद, जैकलिन ने अगली पहल योलो सेव्स की घोषणा कर दी है! 

अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है जहां जैकी ने अंडरप्रिविलेज्ड लोगों से मिलकर उनके साथ कुछ यादगार पल बिताए। उन्होंने कैप्शन में एक खूबसूरत मैसेज शेयर करते हुए लिखा- 

"You only live once, but each day gives you a chance to save! After a super successful year of YOLO foundation, I am proud to announce my next initiative YOLO Saves! Let's join hands to SAVE LIVES, to SAVE HUMANITY & SAVE ENVIRONMENT. Lets's join hands for YOLO Saves! 🌸
#savelives #helpothers #yolofoundation" 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

इतनी बड़ी पहल के साथ, जैकलीन मानवता की सेवा करने के अपने विचार को अगले स्तर तक ले जाने पर गर्व महसूस कर रही हैं।  हमारे समाज को निश्चित रूप से एक महान भविष्य की ओर ले जाने के लिए ऐसे अधिक से अधिक लोगों की जरूरत है। 

फिल्मों की बात करें तो, वह जल्द ही बच्चन पांडे, राम सेतु, किक 2, सर्कस और अटैक के साथ-साथ एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट और कुछ अघोषित परियोजनाओं में दिखाई देंगी।

Content Writer: Deepender Thakur

जैकलिन फर्नांडीजयोलो सेव्सJacqueline FernandezYolo Savessave lifehumanity and environment

loading...