main page

Photos: कोरोना संकट के बीच जैकलीन ने शुरू की गरीबों की मदद, अपने हाथ से बांटा जरूरतमंदो को खाना

Updated 06 May, 2021 03:06:54 PM

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज दिल खोलकर जरूरतमंदो की मदद में जुट गई हैं। बीते दिन उन्होंने योलो फाउंडेशन के साथ गरीबों की मदद करने का ऐलान किया था। वहीं अब हाल ही में उन्होंने नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गरीबों को खाना खिलाती नज़र आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में जैकलीन ने रोटी बैंक फाउंडेशन की रसोई का दौरा किया ताकि उनके साथ मिलकर करीब से काम किया जा सके। रोटी बैंक टीम और अपनी YOLO टीम के साथ जैकी ने खाना पकाने की प्रक्रिया पर काम किया और जरूरतमंदों को खाना भी खि

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के बीच एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज दिल खोलकर जरूरतमंदो की मदद में जुट गई हैं। बीते दिन उन्होंने योलो फाउंडेशन के साथ गरीबों की मदद करने का ऐलान किया था। वहीं अब हाल ही में उन्होंने नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गरीबों को खाना खिलाती नज़र आ रही हैं।

Bollywood Tadka


दरअसल, हाल ही में जैकलीन ने रोटी बैंक फाउंडेशन की रसोई का दौरा किया ताकि उनके साथ मिलकर करीब से काम किया जा सके।

Bollywood Tadka

 

रोटी बैंक टीम और अपनी YOLO टीम के साथ जैकी ने खाना पकाने की प्रक्रिया पर काम किया और जरूरतमंदों को खाना भी खिलाया।

Bollywood Tadka
इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए जैकलीन ने कैप्शन में लिखा, 'मदर टेरेसा ने कहा था कि शांति वहीं से शुरु होती है जब भूखों को खाना मिल जाता है।'  

Bollywood Tadka


आगे एक्ट्रेस ने लिखा, ''वास्तव में मैं आज मुंबई रोटी फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करती हूं, जिसे मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त श्री डी शिवानंदन चलाते हैं। महामारी के दौरान रोटी बैंक ने अब तक लाखों भूखे लोगों के लिए  भोजन तैयार किया और उसे वितरित किया है। वे इस बात का सटीक उदाहरण हैं कि #kindnessbrigade क्या करने की ख्वाहिश रखता है और मुझे इस दौरान उनकी मदद करने मे गर्व महसूस हुआ। हम बस एक बार जिंदगी को जीते हैं! आइए, इस जीवन को दूसरों की मदद करने और अपने आसपास के लोगों की #storiesofkindness को शेयर करने के द्वारा इसके लायक बनाएं!''

Bollywood Tadka



बता दें, जैक्लीन NGO और YOLO फाउंडेशन के साथ मिलकर इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी।

Bollywood Tadka

 

वहीं फीलाइन फाउंडेशन के साथ मिलकर एक्ट्रेस सड़कों पर रहने वाले जानवरों की मदद करेंगी। इसके अलावा वे फ्रंट लाइनवर्कर्स को भी मास्क और सेनिटाइजर बाटेंगी।

Bollywood Tadka

 

Content Writer: suman prajapati

Jacqueline Fernandezneedycorona crisisBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...