भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म ''पीरियड-एंड ऑफ सेंटेंस'' को ''बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट'' कैटेगरी में ऑस्कर जीत चुकी है। अपनी फिल्म के ऑस्कर जीतने पर गुनीत ने गुरुवार को एक पार्टी का आयोजन किया।
22 Mar, 2019 03:40 PMमुंबई: भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा की फिल्म 'पीरियड-एंड ऑफ सेंटेंस' को 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट' कैटेगरी में ऑस्कर जीत चुकी है। अपनी फिल्म के ऑस्कर जीतने पर गुनीत ने गुरुवार को एक पार्टी का आयोजन किया।
इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की। पार्टी में पहुंचे सभी सेलेब्स स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आए।
पार्टी में जैकलीन फर्नांडिस, किरण राव, दिव्या दत्ता, फिल्म क्रिटिक अनुपमा चोपड़ा, मधु चोपड़ा, फातिमा सना शेख, और सान्या मल्होत्रा समेत कई स्टार्स पहुंचे।
इस पार्टी में जैकलीन लाइट पर्पल कलर की आउटफिट में बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।
गुनीत मोंगा ग्रीन स्कर्ट के साथ व्हाइट टॉप में काफी खूबसूरत दिखीं।
मधु पार्टी में नेवी ब्लू कलर की आउटफिट में नजर आईं।
दिव्या यहां ऑफ शोल्डर रॉयल ब्लू कलर के गाउन में काफी ग्लैमरस नजर आईं।
बता दें कि भारत को दस साल बाद ऑस्कर मिला है। साल 2009 के ऑस्कर में ए.आर.रहमान और साउंड इंजीनियर रसूल पोकुट्टी को 'स्लमडॉग मिलेनियर के लिए एकेडमी अवॉर्ड जीता था।
पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' फिल्म का डायरेक्शन रायका जेहताबची ने किया है और गुनीत मोंगा की सिखिया एंटरटेनमेंट ने डॉक्युमेंट्री को प्रोड्यूस किया।