एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'विक्रांत रोना' में कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के साथ देखा गया। फिल्म में एक्ट्रेस के लुक को खूब पसंद किया गया। इसी बीच अब जैकलीन ने अपने देसी लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।
02 Aug, 2022 01:51 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म 'विक्रांत रोना' में कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के साथ देखा गया। फिल्म में एक्ट्रेस के लुक को खूब पसंद किया गया। इसी बीच अब जैकलीन ने अपने देसी लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब देखी जा रही हैं।
जैकलीन फर्नाडिस द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है एक्ट्रेस देसी छोरी के लुक में बेहद अट्रैकटिव लग रही हैं।
ब्लाउज के साथ शॉर्ट स्कर्ट में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक के साथ उन्होंने देसी ज्वेलरी पेयर की हुई है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, फिल्म विक्रांत रोना में जैकलीन ने कैमियो किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस का आइटम नंबर 'रा रा रक्कम्मा' भी देखने को मिल रहा है। इस गाने से ही जैकलीन ने अपना कातिलाना लुक शेयर किया है।