अमेरिकी पॉप सेंसेशन कैटी पेरी कल रात अपने कॉन्सर्ट से पहले मुंबई में उतरीं। 35 साल की सिंगर ने मीडिया में सुर्खियां बटोर लीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर इस खास गैस्ट के लिए एक पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे।
12 Nov, 2019 03:26 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। अमेरिकी पॉप सेंसेशन कैटी पेरी कल रात अपने कॉन्सर्ट से पहले मुंबई में उतरीं। 35 साल की सिंगर ने मीडिया में सुर्खियां बटोर लीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर इस खास गैस्ट के लिए एक पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। जिसमें बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा और अन्य लोगों के शामिल होने की खबर है। एक तरफ करण जौहर 'नेवर रियली ओवर' सिंगर के लिए एक शानदार पार्टी होस्ट करने वाले हैं। वहीँ दूसरी तरफ ऐसा लगता है कि कैटी पेरी की अन्य सभी चीजों से ज्यादा प्रोफेशनल कमिटमेंट है, क्योंकि उन्होंने अपने म्यूजिकल प्रोग्राम से पहले भारत में अपनी पहली प्रैस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के साथ बातचीत की।
बैलून स्लीव्स वाली पिंक पोल्का डॉट ड्रेस में कैटी अपने सभी फैंस के बीच कैटी कैट के नाम से जानी जाती हैं।
कैटी के साथ बॉलीवुड एक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडीज भी मौजूद थीं।
एक्ट्रैस कैटी के साथ स्टेज शेयर करने पर काफी खुश लग रही थी।
दोनों खूबसूरत एक्ट्रैस ने शटरबग्स के लिए भी पोज दिया।
वर्कफ़्रंट पर, केटी का भारत के साथ पुराने रिलेशन हैं।
Katy Perry Images
इस पॉप सनसनी ने 2010 में रणथंभौर में रसेल ब्रांड्स से शादी की। रसेल ने ताजमहल के सामने ही उन्हें प्रपोज किया था। इतना ही नहीं बल्कि केटी के दाहिने हाथ पर संस्कृत में एक टैटू भी है।