दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज चौथी डेथ ऐनिवर्सरी है। 4 साल पहले श्रीदेवी की मौत की खबर सुन सबको झटका लगा था। एक्ट्रेस के अचानक जाने से उनका परिवार टूट गया था। शायद ही कोई पल होगा जब बोनी कपूर और दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर श्रीदेवी को याद नहीं करते होंगे। मां श्रीदेवी की आज चौथी डेथ ऐनिवर्सरी पर जाह्नवी और खुशी भावुक हो गईं हैं।
24 Feb, 2022 12:39 PMमुंबई. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज चौथी डेथ ऐनिवर्सरी है। 4 साल पहले श्रीदेवी की मौत की खबर सुन सबको झटका लगा था। एक्ट्रेस के अचानक जाने से उनका परिवार टूट गया था। शायद ही कोई पल होगा जब बोनी कपूर और दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर श्रीदेवी को याद नहीं करते होंगे। मां श्रीदेवी की आज चौथी डेथ ऐनिवर्सरी पर जाह्नवी और खुशी भावुक हो गईं हैं।
जाह्नवी ने मां श्रीदेवी के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। श्रीदेवी ने जाह्नवी को गोद में बिठाया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा- 'मैंने अपनी जिंदगी में जितने साल आपके बिना जिए हैं उससे ज्यादा साल आपके साथ रही हूं। इस बात से नफरत हो रही है कि आपके बिना जीने वाले सालों में एक साल और बढ़ गया। मैं उम्मीद करती हूं कि आपको हम पर गर्व होगा मम्मा, क्योंकि इसी भरोसे हम जिंदगी में आगे बढ़ पा रहे हैं। आपको हमेशा प्यार करती रहूंगी।'
वहीं खुशी ने भी इंस्टा स्टोरी में मां श्रीदेवी के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने खुशी को पकड़ा हुआ है। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बता दें 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया था। उस समय श्रीदेवी पति बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। वहीं पर उनका कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। शादी में बोनी कपूर और बेटी खुशी भी शादी में शामिल हुई थीं। हालांकि उस समय बोनी और खुशी मुंबई लौट आए थे और श्रीदेवी वहीं दुबई में रुक गई थीं।