main page

जोधपुर के बाद अब सलमान को जालंधर कोर्ट ने किया समन जारी, साथ में फंसी शिल्पा शेट्टी

Updated 14 June, 2018 01:06:34 PM

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान का विवादों से नाता नहीं छुट रहा है। हाल ही में जोधपुर कोर्ट के बाद ''टाइगर'' को अब जालंधर की अदालत ने बुलाया है। इस पुरे मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी फंसी हैं। जानकारी के मुताबिक एक नए केस में जालंधर की अदालत ने सलमान को सम्मन जारी कर 12 जुलाई को कोर्ट में पेश होन

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान का विवादों से नाता नहीं छुट रहा है। हाल ही में जोधपुर कोर्ट के बाद 'टाइगर' को अब जालंधर की अदालत ने बुलाया है। इस पुरे मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी फंसी हैं। जानकारी के मुताबिक एक नए केस में जालंधर की अदालत ने सलमान को सम्मन जारी कर 12 जुलाई को कोर्ट में पेश होने के लिए बुलाया है। 

Bollywood Tadka

खबरों के मुताबिक एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के संचालक रहे 'आरके नाहर' ने सिविल दावों के अलावा सलमान व शिल्पा के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत क्रिमनल शिकायत भी क्षेत्रीय कोर्ट में दायर की है, जिसमें गवाही अभी होनी है। 

Bollywood Tadka

दरअसल, आरोप ये है कि आरके ने अपने केसों में खुद को धर्म विशेष में आस्थावादी बताते हुए खुद की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। नाहर ने दोनों को सजा और मानहानि की एवज में धर्म समाज के नाम क्षतिपूर्ति की अदायगी की मांग की है।

:

salman khanshilpa shettyjalandhar courtlegal notice

loading...