main page

बहन खुशी के साथ मिलकर जाह्नवी ने किया 'सुई धागा' चैलेंज कम्पलीट, देखें वीडियो

Updated 23 September, 2018 12:14:22 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में बहन खुशी के साथ कम से कम समय मे धागे को सुई में डालने का चैलेंज पूरा किया। दरअसल, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी नई फिल्म ''सुई धागा'' प्रमोशन के चलते लोगों को सुई धागा चैलेंज भी दे रहे हैं।

मुंबईः बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में बहन खुशी के साथ कम से कम समय मे धागे को सुई में डालने का चैलेंज पूरा किया। दरअसल, अनुष्का शर्मा और वरुण धवन अपनी नई फिल्म 'सुई धागा' प्रमोशन के चलते लोगों को सुई धागा चैलेंज भी दे रहे हैं।

 

इस चैलेंज के दौरान लोगों को कम से कम समय मे धागे को सुई में डालना है। अक्षय कुमार, करण जौहर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे सितारे अब तक इस चैलेंज में हिस्सा ले चुके है। अब इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का नाम जुड़ चुका है।

 

Bollywood Tadka

 

कुछ समय परले ही दोनों बहनों ने इस चैलेंज को पूरा किया। जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना और खुशी का एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया। इस वीडियो में दोनों सुई में धागे को डालने की कोशिश में जुटी हुई है।इस वीडियो की खास बात यह है कि जाह्नवी ने कुछ ही सेकंड के अंदर इस चैलेंज को पूरा कर लिया।

 

Bollywood Tadka

 

बता दें कि इस चैलेंज के लिए फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खैतान ने जाह्नवी और खुशी को नॉमिनेट किया था।  इस चैलेंज को पूरा करने के बाद जाह्नवी ने ईशान खट्टर के साथ-साथ फिल्म लवयात्री के मुख्य कलाकारों आयुष शर्मा, वरीना हुसैन को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया।  

 

: Neha

janhvi kapoorkhushi kapooracceptsui dhaagachallenge

loading...