main page

Cute Photoshoot: बहन जाह्नवी कपूर के नखरों से परेशान अर्जुन, सिबलिंग्स के एक्सप्रेशन्स पर फिदा हुए फ

Updated 08 August, 2021 12:32:22 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कूपर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के बेस्ट ब्रदर-सिस्टर्स में से एक हैं। पहले जहां एक वक्त था जब ये चारों भाई बहन इतने करीब नहीं थे, लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन ने बड़े भाई का फर्ज निभाया और बाकी बहनों को संभाला।इन सभी को अक्सर एक दूसरे के

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कूपर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर और एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के बेस्ट ब्रदर-सिस्टर्स में से एक हैं। पहले जहां एक वक्त था जब ये चारों भाई बहन इतने करीब नहीं थे, लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन ने बड़े भाई का फर्ज निभाया और बाकी बहनों को संभाला।इन सभी को अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। जाह्नवी और अर्जुन का रिश्ता वक्त के साथ साथ गहराता जा रहा है।

Bollywood Tadka

दोनों एक दूसरे के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं।  हाल ही में जाह्नवी ने भाई अर्जुन संग क्यूट फोटोशूट करवाया,जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो भाई बहन की ये जोड़ी व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं।

Bollywood Tadka

जहां जाह्नवी फोटोशूट में व्हाइट सपोर्ट्स ब्रा, पैंट और ब्लेजर में स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं अर्जुन व्हाइट टर्टल नेक टी-शर्ट, ब्लेजर और मैचिंग पैंट में नजर आ रहे हैं। जाह्नवी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअफ, ब्राउन मैट लिपस्टिक, ईयरिंग्स और मैसी हेयर से कंप्लीट किया है।

Bollywood Tadka

इन तस्वीरों में जाह्नवी और अर्जुन बेहद ही क्यूट एक्सप्रेशन्स दे रहे हैं। भाई बहन की इन तस्वीरों को देख ऐसा लग रहा है मानो अर्जुन जाह्नवी के नखरों से परेशान हैं। फैंस इस भाई बहन की जोड़ी की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'गुड लक जैरी', 'दोस्ताना 2' में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा खबरें हैं जाह्नवी जल्द ही राजकुमार राव के साथ भी एक फिल्म में नजर आ सकती हैं। वहीं अर्जुन कपूर 'एक विलेन रिटर्न्स' और 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। 

Content Writer: Smita Sharma

Janhvi KapoorArjun kapoorCute Expressionsteal limelightBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...