बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर विजय वर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म "घोस्ट स्टोरीज" में नज़र आएंगे। जानकारी के लिए बता दें "घोस्ट स्टोरीज" नेटफ्लिक्स की 2018 की फिल्म "लस्ट स्टोरीज" की अगली कड़ी होगी। फिल्म में चार कहानियां होंगी
17 Aug, 2019 08:01 PMमुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और एक्टर विजय वर्मा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म "घोस्ट स्टोरीज" में नज़र आएंगे। जानकारी के लिए बता दें "घोस्ट स्टोरीज" नेटफ्लिक्स की 2018 की फिल्म "लस्ट स्टोरीज" की अगली कड़ी होगी।
फिल्म में चार कहानियां होंगी, जिसके लिए जोया, करण जौहर, दिवाकर बनर्जी और अनुराग कश्यप मिलकर काम करेंगे।
चारों फिल्मकार इससे पहले "लस्ट स्टोरीज" और उससे भी पहले 2013 में आई फिल्म "बॉम्बे टॉकीज" में भी काम कर चुके हैं। जोया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में "गली बॉय" में दमदार अभिनय कर चुके विजय नजर आएंगे।
साथ ही 2018 में फिल्म "धड़क" से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जाह्नवी पहली बार जोया के साथ काम करती नजर आएंगी।