main page

Video:मुंबई में कर्फ्यू फिर भी दोस्तों संग पूल पार्टी करती दिखीं जाह्नवी, कार्डी बी के Up साॅन्ग पर लगाए ठुमके

Updated 17 April, 2021 12:46:07 PM

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में कहर मचा रखा है। इस समय महाराष्ट्र  इस वायरस से सबसे प्रभावित संक्रमित राज्य है। आलम तो ये है कि लोग एक बार फिर घरों में बैठने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं कोरोना के कहर को देखते ही मुंबई में 15 दिन का लाॅकडाउन लग गया है। इसी बीच एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो जाह्नवी दोस्तों संग पूल पार्टी करती दिख रही हैं।

मुंबई: कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में कहर मचा रखा है। इस समय महाराष्ट्र  इस वायरस से सबसे प्रभावित संक्रमित राज्य है। आलम तो ये है कि लोग एक बार फिर घरों में बैठने के लिए मजबूर हो गए हैं। वहीं कोरोना के कहर को देखते ही मुंबई में 15 दिन का लाॅकडाउन लग गया है। इसी बीच एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो जाह्नवी दोस्तों संग पूल पार्टी करती दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

जाह्नवी और उनके दोस्त हाॅलीवुड सिंगर कार्डी बी के साॅन्ग Up पर कभी घर के अंदर, तो कभी पूल के पास अपने डांस का जलवा दिखा रही हैं। वीडियो शेयर कर जाह्नवी ने लिखा-मैं वाकई चाहती हूं कि काश हम इससे बेहतर इसे कर सकते, लेकिन... इसके साथ एक्ट्रेस ने अजीब एक्सप्रेशन वाले इमोजी भी बनाए हैं। जाह्नवी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म रूही में नजर आईं थी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव और वरुण शर्मा थे। जाह्नवी ने हाल ही में फिल्म 'गुड लक जैरी' की शूटिंग खत्म की है।

Bollywood Tadka

इसके अलावा जाह्नवी कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में नजर आने वाली थी। लेकिन अब कार्तिक को दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया है। दोस्ताना 2 से कार्तिक को बाहर करने की वजह एक्टर के खराब रवैये को बताया गया है। 

Content Writer: Smita Sharma

janhvi kapoorhouse partyfriendslockdownBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...