main page

फेमस मैगजीन कवर पर सौतेले भाई अर्जुन कपूर संग छाई जाह्नवी कपूर, सोफे पर बैठ दिखाया बॉसी लुक

Updated 01 August, 2021 05:30:59 PM

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस के होश उड़ा देती है। हाल ही में जाह्नवी ने अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर संग बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

मुंबई. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपने लुक्स को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहती है। एक्ट्रेस अपने लुक से फैंस के होश उड़ा देती है। हाल ही में जाह्नवी ने अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर संग बाजार मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।

Bollywood Tadka
पहली तस्वीर में जाह्नवी पैंटसूट में नजर आ रही है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। बॉसी लुक में जाह्नवी के स्वैग ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। फैंस एक्ट्रेस के इस लुक को देख कायल हो गए हैं। वहीं अर्जुन आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन सोफे के पीछे खड़े हैं और जाह्नवी सोफे पर बैठ कर किलर अंदाज में पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में जाह्नवी चैक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने हील्स पहनी हुई है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है। वहीं अर्जुन ब्लैक पैंटकोट में दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन खड़े हैं पीछे से जाह्नवी ने उनके कंधे पर सिर रखा हुआ है। भाई बहन में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। दोनों भाई बहन मैगजीन के कवर पेज पर छाए हुए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

Bollywood Tadka
काम की बात करें तो जाह्नवी बहुत जल्द फिल्म 'गुड लक जैरी' में नजर आने वाली है। इसके अलावा एक्ट्रेस 'दोस्ताना 2', 'तख्त' और 'बॉम्बे गर्ल' में भी नजर आएंगी। वहीं अर्जुन बहुत जल्द फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस 'एक विलेन 2' में भी दिखाई देंगे।  

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

janhvi kapoorphotoshootbrother arjun kapoorbazaar magazineBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...