main page

पहली बार सौतेले भाई अर्जुन संग रैंप पर उतरीं जाह्नवी, ग्लैमरस लुक देख थम गईं सबकी निगाहें

Updated 26 January, 2020 10:34:11 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा परिवार करीब आ गया है। पहले जहां एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर से बात तक नहीं करते थे। वहीं श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी का खूब ध्यान रखते हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि श्रीदेवी जाते-जाते घर को जोड़कर गईं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा परिवार करीब आ गया है। पहले जहां एक्टर अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर से बात तक नहीं करते थे। वहीं श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी का खूब ध्यान रखते हैं। अगर ऐसा कहा जाए कि श्रीदेवी जाते-जाते घर को जोड़कर गईं तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

Bollywood Tadka

अक्सर भाई-बहन को क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। आए दिन उनकी मस्ती करते की तस्वीरें सामने आती हैं। हाल ही में जाह्नवी की भाई अर्जुन संग कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। भाई-बहन की ये तस्वीरें प्राइड फैशन टूर के दौरान की हैं। जहां जान्हवी पहली बार अपने भाई अर्जुन के साथ फैशन रैंप पर उतरीं।

Bollywood Tadka

अर्जुन और जाह्नवी की एंट्री देख सब पर उनकी निगाहें थम-सी गईं। डिजाइनर अनामिका ने अपने कलेक्श में बाइट प्रिंट्स रखा था। लुक की बात करें तो जाह्नवी ब्लैक कलर के डीप नेक क्राॅप टाॅप के साथ लंहगे और जैकेट में काफी बोल्ड दिखीं।

Bollywood Tadka

वहीं अर्जुन प्लेन ब्लैक पैंट के साथ प्रिंटेड जैकेट में दिखे जो उनपर खूब जच रहा था। भाई-बहन ने रैंप पर स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। जाह्नवी और अर्जुन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

बता दें कि जाह्नवी और अर्जुन ने पहली बार फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप वॉक किया। यह फैशन शो कोलकाता में हुआ। इस फैशन शो का थीम ‘ब्लेंडर प्राइड फैशन टूर’ 'माई क्राफ्ट, माय प्राइड' था। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी हाल ही में एक वेबसीरीज में नजर आईं थी। इसके अलावा इस साल एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगी। फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगी। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी नजर आएंगी। वहीं अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में दिखेंगे।

: Smita Sharma

janhvi kapoorramp walkstep brotherarjun kapoorBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala  Newscelebrity

loading...