एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फ्रेंड्स संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची हैं।
11 Feb, 2020 01:52 PMमुंबई: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल लुक की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फ्रेंड्स संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची हैं।
इस ट्रिप की कई तस्वीरें जाह्नवी ने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो जाह्नवी रेड और ऑरेंज कलर की कांजीवरम साड़ी में हैं वहीं उनकी फ्रेंड पिंक साड़ी में दिख रही हैं।
इस दौरान वह बेहद खुश दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में जाह्नवी आइसक्रीम खाती दिख रही हैं।
जाह्ववी की तस्वीरों पर आए कमेंट के अनुसार तिरुमला शहर के शिखर पर स्थित पवित्र स्थल तक पहुंचने के लिए पूरे रास्ते को उन्होंने पैदल तय किया है। जाह्ववी की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
काम की बात करें तो जाह्नवी राजकुमार राव के साथ फिल्म 'रूही अफ्जा' में नजर आएंगी। फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगी। इसके अलावा 'दोस्ताना 2' और 'तख्त' में भी नजर आएंगी।