main page

जान्हवी कपूर के हाथ लगी Junior NTR की फिल्म NTR30, एक्ट्रेस ने शेयर किया फर्स्ट लूक

Updated 06 March, 2023 12:16:51 PM

जान्हवी जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली है।

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को एक रिटर्न गिफ्ट दिया है। ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि उनकी अगली साउथ फिल्म का पहला लुक है। जी हां, जान्हवी जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली है। 

 

जान्हवी ने शेयर कि फिल्म का पहला पोस्टर
जान्हवी कपूर ने जल्द फिल्म एनटीआर 30 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जान्हवी के साथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर लीड रोल में है। फिल्म का पहला पोस्टर आज जान्हवी के जन्मदिन के दिन रिलीज किया गया है। जिसे एक्ट्रेस ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- "आखिरकार ये हो रहा है। मेरे पसंदीदा jrntr  के साथ यात्रा शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।"

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


पोस्टर की बात करें तो, इसमें जान्हवी कपूर साड़ी पहने नजर आ रही हैं। जान्हवी कातिलाना अदा के साथ बेक पोज देती नजर आ रही है। पोस्टर में जान्हवी को लुक काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है, जो उनपर काफी सूट पर कर रहा है। फैंस को भी एक्ट्रेस का ये लुका काफी ज्यादा पंसद आ रहा है। 

जूनियर एनटीआर और जान्हवी की जोड़ी के लिए फैंस हुए एक्साइटिड
बता दें कि, जान्हवी ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया था। जान्हवी को आखिरीबार फिल्म गुड लक जैरी में देखा गया था। अब फैंस उन्हें जूनियर एनटीआर के साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटिड हैं।

Content Editor: kahkasha

Jahnvi KapoorJunior NTRNTR30 Film releaseJahnvi South Debutboni kapoorEntertainment news

loading...