main page

जाह्ववी कपूर ने 65 करोड़ के नए आशियाने में किया गृह प्रवेश, एक्ट्रेस को बधाई देने पहुंचे चाचा-चाची

Updated 03 December, 2022 04:29:25 PM

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जाह्नवी ने 25 की उम्र में ही अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। घर से लेकर शोहरत सब कुछ हासिल किया है। हाल ही में जाह्ववी कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो गई है। उनके इस आशियाने की कीमत 65 कर

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की उन सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जाह्नवी ने 25 की उम्र में ही अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। घर से लेकर शोहरत सब कुछ हासिल किया है। हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने नए घर में शिफ्ट हो गई है। उनके इस आशियाने की कीमत 65 करोड़ के आसपास बताई जा रही है, जो उन्होंने खुद की कमाई से खरीदा है।

Bollywood Tadka

 

जाह्नवी कपूर ने नए घर में प्रवेश से पहले शुक्रवार को पूजा करवाई, जिसमें उनके परिवार के लोग शामिल हुए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

बांद्रा स्थित इस घर में हुई गृह पूजा में एक्ट्रेस के चाचा संजय कपूर, चाची महीप कपूर, चचेरे भाई हर्षवर्धन कपूर  और करीना कपूर की बुआ रीमा कपूर जैन शामिल हुए।

Bollywood Tadka


जाह्नवी कपूर के घर पूजा में शामिल हुए संजय कपूर, महीप कपूर और अन्य गेस्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Bollywood Tadka

बता दें, पिछले महीने खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर ने बांद्रा इलाके में अपने लिए नया डुप्लेक्स खरीदा है। उनका यह अपार्टमेंट कुबेलिस्क नाम की बिल्डिंग में मौजूद है। इस घर की कीमत 65 करोड़ रुपए है। डुप्लेक्स का कार्पेट एरिया 6421 वर्गफीट, जबकि बिल्ट-अप एरिया तकरीबन 8669 वर्गफीट है। 
 

Content Writer: suman prajapati

Janhvi Kapoorshiftednew houseSanjay KapoorMaheep KapoorreachedcongratulatedBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...