main page

बर्थडे पर जाह्नवी ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, गलियों में घूम बनारसी पकवानों का लिया मजा

Updated 06 March, 2019 10:20:54 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने बर्थ-डे पर  ग्रैंड पार्टी करने के बजाय बनारस के घाट और गल‍ियों की सैर करते हुए अपना बर्थडे मनाया। दरअसल, मंगलवार शाम जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ बनारस पहुंचीं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जाह्नवी कपूर ने अपने बर्थ-डे पर  ग्रैंड पार्टी करने के बजाय बनारस के घाट और गल‍ियों की सैर करते हुए अपना बर्थडे मनाया। दरअसल, मंगलवार शाम जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर के साथ बनारस पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की पूजा की और आशीर्वाद लिया।

Bollywood Tadka

 

इसके अलावा जाह्नवी ने नाव पर बैठ सैर की। साथ ही शाम को गंगा आरती भी देखी। दर्शन के बाद जाह्नवी मंदिर से बाहर निकलीं। यहां लाइन में लगे भक्तों ने उन्हें देखा और हाथ हिलाया।

 

Bollywood Tadka

जाह्नवी ने भी अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी व्हाइट कलर का चिकन कुर्ता और प्लाजो पहने सिंपल लुक में नजर आईं।

Bollywood Tadka

दर्शन करने के बाद जाह्नवी ने कचौड़ी गली की प्रसिद्ध ब्लू लस्सी की दुकान पर पहुंची। यहां उन्होंने लस्सी पी। इसके बाद जाह्नवी खारीदारी के लिए काशी की गलियों में भी घूमीं और बनारसी पान का भी स्वाद लिया।

Bollywood Tadka

 

जाह्नवी ने बनारस की मशहूर टमाटर चाट का भी मजा लिया। जाह्नवी ने चाट की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लगाई है। उन्होंने स्टोरी पर लिखा, 'कुछ सपने सच जरूर होते हैं।' इसके बाद शाम को पापा बोनी के साथ गंगा पूजन किया और आरती देखी। यहां गंगा सेवा निधि की ओर से अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। 

Bollywood Tadka

जाह्ववी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्ववी इन दिनों गुंजन सक्सेना की बायोपिक पर काम कर रही हैं। गुजन देश की पहली कॉम्बैट पायलट थीं। फिल्म में जाह्नवी के अलावा अंगद बेदी और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं।

Bollywood Tadka

 इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर की तख्त में भी हैं। इसमें जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर,विक्की कौशल,आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।  

Bollywood Tadka

 

 

: Smita Sharma

janhvi kapoorvisitbaba vishwanattemplevaranasibirthdaykhushi kapoorboney kapoorBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...