बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में बहन खुशी कपूर के साथ नेहा धूपिया के चैट शो ''BFF''s विद वॉग'' में पहुंची। यहां जाह्नवी कई खुलासे किए। शो में जान्हवी ने बताया कि वो ''उरी'' स्टार विक्की कौशल को किस करना चाहेंगी।
24 Apr, 2019 05:24 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर हाल ही में बहन खुशी कपूर के साथ नेहा धूपिया के चैट शो 'BFF's विद वॉग' में पहुंची। यहां जाह्नवी कई खुलासे किए। शो में जान्हवी ने बताया कि वो 'उरी' स्टार विक्की कौशल को किस करना चाहेंगी। दरअसल, इस शो के एक सेगमेंट 'से इट और स्ट्रिप इट' राउंड के तहत जाह्नवी से पूछा गया कि वो बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना चाहेंगी? इसपर जाह्नवी ने बिना वक्त लिए कहा कि वो 'उरी' के एक्टर विक्की कौशल को चुनेंगी।
काम की बात करें तो जाह्नवी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कारगिल गर्ल की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा जाह्नवी करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में विक्की कौशल के अपोजिट नजर आने वाली है। जहां फिल्म में विक्की मुगल शाह औरंगजेब के रोल में नजर आएंगे वहीं जाह्नवी के रोल के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।