बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही उनके बच्चे भी किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन स्टार किड्स से जुड़ी कोई बात हो या फिर कोई तस्वीर मिनटों में वायरल हो जाती हैं। पेरेंट्स की तरह की स्टार्स किड्स को भी वीकेंड पर जमकर पार्टीज करते देखा जाता है। इस बार वीकेंड जाह्नवी कपूर, बहन खुशी कपूर और दोस्तों ओरहान अवतरमणि और आलिया कश्यप के लिए कुछ अन्य लोगों के लिए पार्टी का समय था।
19 Sep, 2022 10:28 AMमुंबई: बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही उनके बच्चे भी किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। इन स्टार किड्स से जुड़ी कोई बात हो या फिर कोई तस्वीर मिनटों में वायरल हो जाती हैं।
पेरेंट्स की तरह की स्टार्स किड्स को भी वीकेंड पर जमकर पार्टीज करते देखा जाता है। इस बार वीकेंड जाह्नवी कपूर, बहन खुशी कपूर और दोस्तों ओरहान अवतरमणि और आलिया कश्यप के लिए कुछ अन्य लोगों के लिए पार्टी का समय था।
मौका था अक्षत राजन की बर्थडे पार्टी। अक्षत जाह्नवी के बचपन के दोस्त और रयूमर्ड एक्स बाॅयफ्रेंड हैं। हाल ही में इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। सामने आईं तस्वीरों में स्टार किड्स का लुक देख ऐसा लग रहा है कि पार्टी का थीम व्हाइट था।
दरअसल, सभी व्हाइट ड्रेस में नजर आए। जाह्नवी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस पेयर की थी। ग्लोइंग मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खास अंदाज में बांधा था। इसके साथ उन्होंने स्टायलिश ईयरिंग्स कैरी किए थे।
खुशी कपूर इस पार्टी में व्हाइट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। कपूर सिस्टर्स ने दोस्तों संग जमकर मस्ती की।
काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म 'मिस और मिसेज माही', वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह सनी कौशल के साथ 'मिली' में भी नजर आएंगी। ये जान्हवी और उनके पापा बोनी कपूर का पहला कोलैबोरेशन होगा क्योंकि बोनी कपूर मिली को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वहीं खुशी द आर्ची से अपना ओटीटी डेब्यू कर रही है। इसमें उनके साथ सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, मिहिर आहूजा, युवराज मेंदा और वेदांग हैं।