एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें बाकमाल लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में जैस्मिन ने साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
28 Dec, 2021 10:39 AMमुंबई. एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। एक्ट्रेस जो भी लुक कैरी करती है उसमें बाकमाल लगती है। फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती के दीवाने हैं। हाल ही में जैस्मिन ने साड़ी लुक में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
लुक की बात करें तो जैस्मिन पिंक साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने डायमंड जूलरी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है।
जैस्मिन दिलकश अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए जैस्मिन ने लिखा- "सेब की तरह दिख रही हूं न?" एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देख कर फैंस दीवाने हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
काम की बात करें तो जैस्मिन को आखिरी बार 'बिग बॉस 14' में देखा गया था। शो में एक्ट्रेस के गेम को खूब पसंद किया गया। 'बिग बॉस 14' में ही जैस्मिन और अली गोनी मिले थे और दोनों में प्यार हो गया था। इसके बाद जैस्मिन कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आई।