main page

जावेद अख्तर को मिला लिटफेस्ट का 'पोएट लॉरेट' सम्मान, लेखक बोले-मैं खुश हूं कविता को इतना महत्त्व दिया जा रहा

Updated 06 November, 2020 01:09:41 PM

फेमस लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को साहित्य उत्सव ‘लिटफेस्ट’ का सबसे बड़ा सम्मान ‘पोएट लॉरेट’ दिया जा रहा है। ये सम्मान उन्हें कविताओं, गीतों और नज्मों के लिए दिया जा रहा है। इस पुरस्कार की घोषणा फेस्टिवल डायरेक्टर अनिल धारकर ने की और कहा-जावेद अख्तर के लेखन में शामिल बुद्धि और मानवता ने आम जन के जीवन को रोशन किया है और वह लगातार आत्मज्ञान को प्रोत्साहित करते रहे हैं। जावेद भारत के बारे में बहुत अच्छी बातों के प्रतीक हैं।

मुंबई. फेमस लेखक और गीतकार जावेद अख्तर को साहित्य उत्सव ‘लिटफेस्ट’ का सबसे बड़ा सम्मान ‘पोएट लॉरेट’ दिया जा रहा है। ये सम्मान उन्हें कविताओं, गीतों और नज्मों के लिए दिया जा रहा है। इस पुरस्कार की घोषणा फेस्टिवल डायरेक्टर अनिल धारकर ने की और कहा-जावेद अख्तर के लेखन में शामिल बुद्धि और मानवता ने आम जन के जीवन को रोशन किया है और वह लगातार आत्मज्ञान को प्रोत्साहित करते रहे हैं। जावेद भारत के बारे में बहुत अच्छी बातों के प्रतीक हैं।

Bollywood Tadka
मुंबई लिटफेस्ट 2020 का पोएट लॉरेट पुरस्कार स्वीकार करते हुए जावेद  ने कहा कि लिटफेस्ट में कविता को इतना महत्त्व दिया जा रहा है इस बात से मैं बहुत खुश हूं। मानवीय भावनाओं, आकांक्षाओं की सबसे प्राचीन प्रस्तुति, कथाकथन और उत्सव को अभिव्यक्त करने का सबसे पुराना रूप कविता है। कविता खुशियां भी देती है और मन शांत भी करती है। मैंने अपनी कविताओं, गीतों और पटकथाओं में अपने देशवासियों की भावनाओं और आशाओं को व्यक्त करने और सभी के बीच सहानुभूति के मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। मुझे गर्व है कि मेरे काम और लेखन को एक ऐसे साहित्यिक महोत्सव द्वारा सम्मानित किया गया है जहां लगातार सर्वश्रेष्ठ भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय लेखन और विचारों को प्रस्तुत किया गया है।

Bollywood Tadka
जावेद द्वारा इस सम्मान को हासिल करने पर टाटा संस के ब्रांड कस्टोडियन हरीश भट्ट ने कहा-देश जावेद साहब पर गर्व करता है। जावेद साहब ने अपनी उपलब्धियों से देश का नाम ऊंचा किया है और वो पहले ऐसे भारतीय नागरिक हैं, जिन्हें रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

Bollywood Tadka
बता दें मुंबई लिटफेस्ट में जावेद साहब को कवि लॉरेट सम्मान दिया जाना, हमारे लिए भी गर्व की बात है। इससे पहले यह पुरस्कार के सच्चिदानंदन, जयंत महापात्रा, गुलजार, केकी दारुवाला, विक्रम सेठ और जय गोस्वामी को दिया जा चुका है

: Smita Sharma

javed akhtarannouncedpoet laureatemumbai litfest 2020Bollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...