जावेद अख्तर ने पुष्टि की है कि शबाना आज़मी तेजी से ठीक हो रही हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
23 Jan, 2020 11:55 AMबॉलीवुड तड़का टीम. जावेद अख्तर ने पुष्टि की है कि शबाना आज़मी तेजी से ठीक हो रही हैं और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। गौरतलब है कि 18 जनवरी शनिवार को एक्ट्रेस शबाना आजमी कार दुर्घटना बुरी तरह घायल हो गई थीं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
जावेद अख्तर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “अच्छी खबर है। एमआरआई सहित सभी रिपोर्ट और हेल्थ रिपोर्ट सकारात्मक हैं। कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हम सभी राहत की सांस ले सकते हैं। ” वह जल्द ही घर वापस लौट आएंगी।
दरअसल, शबाना की कार टाटा सफारी स्टॉर्म शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक के रियर-एंड से टकरा गई थी। इसके बाद कार ड्राइवर कमलेश कामथ के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने के लिए खालापुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। हालांकि, इस हादसे में ड्राइवर भी घायल हो गया है।
खबरों के मुताबिक, जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी उनके साथ थे, लेकिन वह दूसरी कार में थे जो उनके पीछे ही चल रही थी।