main page

हिजाब विवाद पर गीतकार जावेद अख्तर की दो टूक- 'मैं बुर्का और हिजाब के पक्ष में नहीं, लेकिन उन गुंडों की निंदा...

Updated 10 February, 2022 05:06:05 PM

मशहूर गीतकार और लेखर जावेद अख्तर अक्सर विवादित मुद्दों पर अपनी राय लोगों के बीच रखते रहते हैं। कई बार वह अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में भी आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने हॉट टॉपिक हिजाब विवाद पर अपनी राय दी है।गीतकार ने भीड़ द्वारा मुस्लिम लड़कियों को डराने-धमकाने की निंदा की है।

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर गीतकार और लेखर जावेद अख्तर अक्सर विवादित मुद्दों पर अपनी राय लोगों के बीच रखते रहते हैं। कई बार वह अपने बयानों को लेकर खूब सुर्खियों में भी आ जाते हैं। हाल ही में उन्होंने हॉट टॉपिक हिजाब विवाद पर अपनी राय दी है। गीतकार ने भीड़ द्वारा मुस्लिम लड़कियों को डराने-धमकाने की निंदा की है। 

 

जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ''मैं कभी बुर्का और हिजाब के पक्ष में नहीं था। मैं अब भी अपने स्टैंड पर कायम हूं, लेकिन इसके साथ ही मैं उन गुंडों की भी निंदा करता हूं, जो लड़कियों के छोटे ग्रुप को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। क्या उनके हिसाब से यही मर्दानगी है।'' 

 


बता दें, जावेद अख्तर से पहले एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढ़ा ने भी इस वायरल वीडियो की आलोचना की और इसे शर्मनाक बताया है।

 

 

बता दें, हिजाब विवाद की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी में मुस्लिम छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर शुरू हुई। एक स्कूल की 6 लड़कियों ने आरोप लगाया कि हिजाब पहनने के चलते उन्हें क्लास में बैठने की परमिशन नहीं दी गई। कॉलेज प्रशासन ने उनसे कहा कि लड़कियों को स्कूल यूनिफॉर्म में ही आना होगा। इसके बाद ये विवाद देखते ही देखते बढ़ गया और इस पर राजनीति शुरू हो गई। राजनीति ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री तक भी अब ये मामला पहुंच गया है, जिस पर स्टार्स के खूब रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
इसी बीच कर्नाटक के एक कॉलेज का वीडियो सामने आया, जहां एक लड़की कॉलेज में हिजाब पहनकर पहुंचती है। इसी बीच स्टूडेंट्स की भीड़ लड़की को देखकर जय श्रीराम के नारे लगाती है। ये देखकर लड़की भी अल्ला हू अकबर के नारे लगाने लगती है। इस वीडियो को देख लोग इस लड़की की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

 

Content Writer: suman prajapati

Javed Akhtarstatementhijab controversyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...