बॉलीवुड स्टार्स आए दिन ट्रोल होते ही रहते हैं। हाल ही में लेखक जावेद अख्तर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हैं। लेखक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी पोस्टस लोंगो के साथ शेयर करते रहते हैं। लोग लेखक को ट्रोल करने का कोई मौका नही छोड़ते। लेकिन जावेद अख्तर भी लोगों के करारा जवाब देते हैं और उनकी बोलती बंद कर देते हैं।
08 Aug, 2020 05:26 PMमुंबई. बॉलीवुड स्टार्स आए दिन ट्रोल होते ही रहते हैं। हाल ही में लेखक जावेद अख्तर को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया हैं। लेखक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी पोस्टस लोंगो के साथ शेयर करते रहते हैं। लोग लेखक को ट्रोल करने का कोई मौका नही छोड़ते। लेकिन जावेद अख्तर भी लोगों के करारा जवाब देते हैं और उनकी बोलती बंद कर देते हैं।लेखक ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने बेटे फरहान अख्तर और बेटी जोया अख्तर की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में जोया फरहान को राखी बांधती हुई नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ जावेद ने लिखा, 'फरहान, जोया और राखी।' जावेद की इस तस्वीर पर एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा आपका परिवार तो नास्तिक है। तो फिर ये विश्वास कहां से आया कि राखी का धागा बांधने के बाद भाई अपनी बहन की रक्षा करता है। ये तो एक हिंदू धार्मिक बिलीफ है।' यूजर के इस सवाल पर जावेद अख्तर भी चुप ना रहे। जावेद ने जवाब देते हुए लिखा, 'हमारे लिए रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का एक बहुत खूबसूरत ट्रैडिशन है।'
बता दें कि जावेद अख्तर कभी भी कोई पोस्ट साझा करते हैं तो ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जावेद हर बात का जवाब बड़ी ही बेबाकी से देते हैं। जावेद खुद इन ट्रोलर्स को बेहतरीन तरीके से जवाब देकर चुपर कर देते हैं।