main page

इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर जावेद अख्तर का ट्वीट- विचार अच्छा, लेकिन मूर्ति को लेकर पसंद सही नहीं

Updated 28 January, 2022 10:22:26 AM

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के करीब उनकी लगाने का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया है। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी बीच मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही प्रतिमा के पोज को लेकर सवाल भी उठाया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट के करीब उनकी लगाने का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने नेताजी की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण भी कर दिया है। इसे लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी बीच मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और साथ ही प्रतिमा के पोज को लेकर सवाल भी उठाया है।

 

जावेद अख्तर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा- 'नेताजी की प्रतिमा का विचार तो अच्छा है लेकिन प्रतिमा को लेकर पसंद सही नहीं है। सारे दिन इस प्रतिमा के ईर्द-गिर्द ट्रैफिक चलता रहेगा और प्रतिमा का पोज सैल्यूट करते हुए होगा। यह उनकी प्रतिष्ठा के मुताबिक नहीं है। प्रतिमा में वह या तो बैठे हुए होते या फिर अपने हाथ को हवा में लहराते हुए जैसे कोई नारा लगा रहे हों।' 


इस ट्वीट के बाद जावेद खूब सुर्खियों में आ गए हैं और यूजर्स भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की इस प्रतिमा का आयाम 28 फीट बाय 6 फीट होगा। इस प्रतिमा को वहीं स्थापित किया जाएगा जहां पहले जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी जिसे वर्ष 1968 में हटा दिया गया था। 

Content Writer: suman prajapati

Javed AkhtartweetNetaji Subhash Chandra BosestatueIndia GateBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...