गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। जावेद ने बीते दिन बॉम्बे हाई कोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर दावा किया कि कंगना ने अपने पासपोर्ट के तेजी से नवीकरण के अनुरोध वाली याचिका में कोर्ट से कुछ तथ्य छिपाए हैं। अब इस पर कंगना का रिएक्शन आया है।
03 Jul, 2021 05:48 PMमुंबई. गीतकार जावेद अख्तर और एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। जावेद ने बीते दिन बॉम्बे हाई कोर्ट में एक हस्तक्षेप याचिका दायर कर दावा किया कि कंगना ने अपने पासपोर्ट के तेजी से नवीकरण के अनुरोध वाली याचिका में कोर्ट से कुछ तथ्य छिपाए हैं। अब इस पर कंगना का रिएक्शन आया है।
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर मेंं कंगना ने एक बड़ा-सा आर्टिकल शेयर किया है।
दूसरी तस्वीर शेयर कर कंगना ने लिखा- 'देखो कितनी जली है अंकल की।'
अन्य तस्वीर शेयर कर कंगना ने लिखा- 'मूवी माफिया अंकल यह आर्टिकल पढो और ठंड रखों। तेरेको को अपनी फिल्म के प्रीमियर पर बुलाऊंगी।' कंगना की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कंगना ने ये तस्वीरें शेयर कर जावेद का मजाक उड़ाया है।
बता दें कंगना ने एक इंटरव्यू में जावेद के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी। जिसके बाद जावेद ने कंगना के खिलाफ नवंबर 2020 में मानहानि का केस दर्ज किया था। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने 1 मार्च को कंगना के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था, वहीं 25 मार्च को कंगना को बेल मिल गई थी, लेकिन ये केस अभी भी पेंडिंग है।