अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जेनिफर अपने फैशन के साथ-साथ पर्सनली लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस कभी बेन एफ्लेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो कभी बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी टूटी सगाई को लेकर। वहीं अब 52 की जेनिफर एक बार फिर प्यार में पड़ गई हैं। जेनिफर को उनके पूर्व मंगेतर बेन एफ्लेक के साथ प्यार हो गया है।
26 Jul, 2021 01:01 PMलंदन: अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। जेनिफर अपने फैशन के साथ-साथ पर्सनली लाइफ को लेकर भी खबरों में रहती हैं। एक्ट्रेस कभी बेन एफ्लेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो कभी बेसबॉल खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्यूज के साथ अपनी टूटी सगाई को लेकर। वहीं अब 52 की जेनिफर एक बार फिर प्यार में पड़ गई हैं। जेनिफर को उनके पूर्व मंगेतर बेन एफ्लेक के साथ प्यार हो गया है।
हाल ही में कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों को खुद जैनिफर ने अपने बर्थडे पर इंस्टा पर शेयर किया। तस्वीरों में जैनिफर बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह बिकिनी में अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में वह बेन एफ्लेक के साथ लिपलॉक करते हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
17 साल पहले टूटा था जेनिफर और बेन का रिश्ता
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक का साल 2004 में टूटा था। दोनों 2002 से 2004 एक दूसरे को डेट किया था और सगाई भी की थी। जेनिफर लोपेज का एलेक्स संग ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद उन्हें बेन एफ्लेक के साथ नजर आईं। बता दें कि जेनिफर लोपेज ने अब तक तीन शादियां की हैं और उनके दो बच्चे हैं।