main page

वरुण धवन जल्द बनेंगे चाचा, भाभी जाह्नवी का हुआ बेबी शॉवर

Updated 17 April, 2018 11:59:43 AM

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही चाचा बनने वाले हैं। दरअसल उनकी भाभी यानी बड़े भाई रोहित धवन की पत्नी जाह्नवी धवन जल्द मां बनने वाली हैं। रोहित और जाह्नवी अपने पहले बच्चे के आने की प्लानिंग कर रहे हैं। हाल ही में जाह्नवी का बेबी शॉवर रखा गया, जिसे अटेंड करने खासतौर पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंची।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन जल्द ही चाचा बनने वाले हैं। दरअसल उनकी भाभी यानी बड़े भाई रोहित धवन की पत्नी जाह्नवी धवन जल्द मां बनने वाली हैं। रोहित और जाह्नवी अपने पहले बच्चे के आने की प्लानिंग कर रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

हाल ही में जाह्नवी का बेबी शॉवर रखा गया, जिसे अटेंड करने खासतौर पर सोनाक्षी सिन्हा पहुंची।

 

Bollywood Tadka

बता दें कि सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर बेबी शॉवर की फोटो शेयर की हैं। जिसमें वे प्रेग्नेंट जाह्नवी और रोहित के साथ सेल्फी लेतीं नजर आ रही हैं।

 

Bollywood Tadka

 

वहीं वरुण ने भी फंक्शन की फोटो शेयर की हैं जिसमें धवन फैमिली की लेडीज नजर आ रही हैं। रोहित धवन और जाह्नवी ने 2012 में गोवा में शादी की थी। रोहित डायरैक्टर है और उन्होंने 'देसी ब्वॉय', 'ढिशूम' जैसी फिल्में डायरैक्ट की है।

 

Bollywood Tadka

:

Jhanvi DhawanPregnantvarun dhawan

loading...