हिंदी सिनेमा के 150 साल पूरे होने की खुशी में शनिवार को मुंंबई में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म जगत के कई स्टार्स शामिल हुए। अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
21 Apr, 2019 10:51 AMमुंबई: हिंदी सिनेमा के 150 साल पूरे होने की खुशी में शनिवार को मुंंबई में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस मौके पर फिल्म जगत के कई स्टार्स शामिल हुए। अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। कई स्टार्स ने अवॉर्ड शो में ऐसी एंट्री मारी कि हर कोई सिर्फ इन्हीं को देखता रहा। देखिए स्टार्स के स्टाइलिश लुक......
जाह्नवी कपूर
फिल्म धड़क से डेब्यू कर चुकी जाह्नवी कपूर इस खास मौके पर पिंक कलर के साड़ी में नजर आईं। पिंक साड़ी में जाह्नवी बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। जैसे ही जाह्ववी ने शो में एंट्री की हर कोई उसे देखते ही रह गया। लाइट मेकअप उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। इस ट्रेडिशनल आउटफिट में उनको देखकर आपको श्रीदेवी की याद आ जाएगी। बता दें कि जाह्नवी ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की साड़ी पहनी थी।
अमृता राव
इस खास मौके पर अमृता राव व्हाइट एंड ग्रीन साड़ी में पहुंची। इस के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया था। हेयरस्टाइल की बात करें तो अमृता ने बन बनाया था और उस पर गजरा लगाया हुआ था। हमेशा की तरह ही अमृता बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। उन्होंने कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दिए।
प्रनूतन
फिल्म 'नोटबुक' से डेब्यू कर चुकी प्रनूतन अवार्ड फंक्शन में स्लिवर कलर की ड्रेस में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची। इस दौरान उनकी ड्रेस इतनी हाॅट थी कि उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे थे। प्रनूतन अवार्ड शो में फैमली के साथ पहुंची।
काजोल
काजोल अवार्ड फंक्शन में रेड एंड व्हाइट साड़ी में खूबसूरत अंदाज में पहुंची। काजोल ने कैमरे के सामने कई पोज दिए। इस दौरान काजोल ने प्रनूतन के साथ भी कई तस्वीरें क्लिक करवाईं।
अदिति राव हैदरी
हर एक पार्टी में अपने लुक से सभी को दीवाना कर देने वाली एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। अदिति ने कातिलाना अंदजाज के साथ कैमरे के सामने पोज दिए।
अनन्या बिरला
सिंगर अनन्या बिरला अवार्ड सो में अपनी फैमली के साथ पहुंची। तस्वीरों में वह ब्लैक एंड रेड ड्रेस में खूबसूरत नजर आईं।
ईशान खट्टर
ईशान खट्टर अवार्ड शो में व्हाइच कलर की शेरवानी में पहुंचे। इस दौरान वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।
अपारशक्ति खुराना
'स्त्री' फेम एक्टर अपारशक्ति खुराना दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड शो में पहुंचे। वे स्टाइलिश लुक में नजर आए।