एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन अंशुला के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। जैसे कि हम सब जानते ही होंगे कि हाल ही में कॉफी विद करण....
28 Nov, 2018 01:51 AMमुंबईः एक इवेंट के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन अंशुला के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया। जैसे कि हम सब जानते ही होंगे कि हाल ही में कॉफी विद करण में जाह्नवी ने हैंपर जीतने के लिए अपनी सौतेली बहन अंशुला को फोन किया था। कुछ कन्फ्यूजन के चलते अंशुला जाह्नवी की मदद नहीं कर पाईं और वह हैंपर अर्जुन कपूर जीत गए।
जाह्नवी कपूर ने बताया कि इस घटना के बाद अंशुला को रेप की धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। उन्होंने कहा, "आप अपने जीवन में लोगों की सुरक्षा करना चाहते हैं। उदाहरण के लिए मेरी बहन को हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। उन्होंने कॉफी विद करण पर कुछ बचपना किया था और जिसके बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर रेप की धमकियां देना शुरू कर दिया।"
जाह्नवी ने कहा कि उन्हें यह बहुत अजीब लगा। क्योंकि लोग सोशल मीडिया पर बहुत बेखौफ महसूस करते हैं तो वह कई बार मर्यादा की सीमा लांघ जाते हैं। इसलिए जब मैं कोई निजी चीज सोशल मीडिया पर शेयर करती हूं तो मैं भी यह महसूस करती हूं। मैं उनके प्रति प्रोटेक्टिव महसूस करती हूं कि लोग मेरे बारे में या मुझसे जुड़े लोगों के बारे में क्या कहेंगे।