main page

'पानीपत' के ट्रेलर रिलीज को लेकर जान्हवी कपूर ने फैंस से की ये अपील

Updated 06 November, 2019 01:49:42 AM

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अगली फिल्म पानीपत को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं।बता दें पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में संजय दत्त और मोहनीश बहल भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर के बाद कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे बाजीराव मस्तानी और पद्मावत का रीमेक बताया था।

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अगली फिल्म पानीपत को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में संजय दत्त और मोहनीश बहल भी नजर आएंगे। 
 

पानीपत का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अर्जुन कपूर की छोटी बहन जान्हवी कपूर ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। जान्हवी कपूर ने एक स्टोरी शेयर कर लोगों से इस ट्रेलर को देखने की अपील की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, दोस्तों, ट्रेलर को अभी देखें। मैं अपने उत्साह पर नियंत्रण नहीं कर पा रही हूं।
Bollywood Tadka
इसके अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी पानीपत का ट्रेलर अपने ट्विटर पर शेयर किया है। अक्षय कुमार ने लिखा, हमेशा वॉर मूवी और आशुतोष गोवारिकर का प्रशंसक रहा हूं। अर्जुन कपूर बहुत भयंकर लग रहे हैं।

 

: Pawan Insha

jhanvi kapoorjhanvi kapoor newsbollywoodbollywood top newsbollywood tadkabollywood khabarbollywood breakingbollywood latest news

loading...