एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।
18 Sep, 2021 04:01 PMमुंबई. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ वर्कआउट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब पसंद की जा रही है।
तस्वीरों में जाह्नवी मैरून स्पॉर्ट्स ब्रा और शॉर्ट्स में नजर आ रही है। पोनीटेल से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्ट्रेस का नो मेकअप लुक देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस काफी हॉट लग रही है। जाह्नवी लेट कर और बैठ कर कठिन एक्सरसाइज करती हुई दिखाई दे रही है। फैंस एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
काम की बात करें तो जाह्नवी बहुत जल्द फिल्म बॉम्बे गर्ल में नजर आने वाली है। इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस लुक एंड जैरी,रणभूमि, दोस्ताना 2 और तख्त में नजर आएंगी।