main page

देर रात भाई अर्जुन से मिलने पहुंची जाह्नवी,आइसक्रीम खाते की तस्वीरें आईं सामने

Updated 27 November, 2018 03:04:27 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीती रात जाह्नवी अपने बड़े भाई अर्जुन के घर के बाहर स्पाॅट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं।

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीती रात जाह्नवी अपने बड़े भाई अर्जुन के घर के बाहर स्पाॅट हुईं। इस दौरान की तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में जाह्नवी ब्लैक कलर का टॉप और ग्रे कलर का पजामा पहने कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर मीडिया से नजरें चुराती नजर आईं। वहीं इन तस्वीरों को गौर से देखा जाए तो इस दौरान जाह्नवी अपने हाथों में आइसक्रीम पकड़े दिखाई दे रही हैं।

Bollywood Tadka

जैसे ही जाह्नवी कार में बैठती हैं वह आइसक्रीम खानी शुरु कर देती हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बाॅलीवुज में डेब्यू किया था। लोगों ने उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया। वहीं जाह्नवी जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा रणवीर सिंह, अनिल कपूर, करीना कपूर खान, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर हैं। 

Bollywood Tadka

 

: Neha

jhanvi kapoorspottedoutsidearjun kapoorhouse

loading...