सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को हिला कर रख दिया है। एक्टर के निधन के बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। सुशांत की मौत का जिम्मेदार कई स्टार्स को ठहराया जा रहा है। इसी बीच दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया अमीन ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है।
18 Jun, 2020 10:56 AMबॉलीवुड तड़का टीम. सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को हिला कर रख दिया है। एक्टर के निधन के बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग एक दूसरे पर तंज कस रहे हैं। सुशांत की मौत का जिम्मेदार कई स्टार्स को ठहराया जा रहा है। इसी बीच दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया अमीन ने सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर राबिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रही हैं, सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ये बहुत दिल दहला देने वाली खबर है। बहुत हो चुका ये सब, कोई मजाक नहीं है। अब बॉलीवुड को बदलना होगा, किसी की खिंचाई करना भी किसी की हत्या करने के बराबर है।
सुशांत सिंह सुसाइड केस ने मुझे साल 2015 की याद दिला दी है। जब मैं जिया के मामले में एक सीबीआई अफसर से मिलने गई थी, तो वहां मुझे बताया गया था कि उन्हें सलमान का फोन आया था, वो उसे रोज पैसों की बात करते हैं और कहते हैं कि लड़के से पूछताछ मत करो.. उसे मत छुओ..तो हम क्या कर सकते हैं मैडम।''
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। याद दिला दे जिया खान ने 3 जून 2013 को सुसाइड कर लिया था।