आज से ठीक 4 महीने पहले यानी कि 14 जून एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत ने अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। हालांकि अभी तर उनकी मौत के कारणों की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। वहीं सुशांत के ''न्याय'' के लिए शुरू हुआ आंदोलन तेज होता जा रहा है। बहुत से देशों के लोग अपना समर्थन दे रहे हैं और एक्टर के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।
14 Oct, 2020 12:07 PMमुंबई: आज से ठीक 4 महीने पहले यानी कि 14 जून एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। सुशांत ने अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। हालांकि अभी तर उनकी मौत के कारणों की स्थिति साफ नहीं हो पाई है। वहीं सुशांत के 'न्याय' के लिए शुरू हुआ आंदोलन तेज होता जा रहा है। बहुत से देशों के लोग अपना समर्थन दे रहे हैं और एक्टर के लिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

हाल ही में लंदन में एक बड़ी रैली आयोजन किया गया। इस रैली के जरिए फैंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की मांग की। इस आंदोलन में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की मां राबिया खान भी शामिल हुई थी।

इस दौरान की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर की हैं। शेयर की इस तस्वीर में राबिया खान प्लेकार्ड पकड़े हुए नजर आ रही हैं और सुशांत और अपनी बेटी जिया के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- दोनों मासूम थे जिनकी जिंदगी उनसे छीन ली गई।’ उन्होंने CBI से ‘सुशांत के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की।'

जून 2013 में अपने घर में मृत मिली जिया
बता दें कि सुशांत की तरह की जिया भी 3 जून 2013 को अपने फ्लैट में पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में जिया के बॉयफ्रेंड एक्टर सूरज पंचोली का नाम सामने आया था।जिया की मां ने आरोप लगाए थे कि सूरज पंचोली ने ही उनकी बेटी को मारा है और इसे सुसाइड का नाम दे रहे हैं हालांकि सीबीआई जिया खान की मौत की जांच कर चुकी है। जिया मामले में भी कोई बड़ी सफलता नहीं मिली।