main page

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अमिताभ-अक्षय का ट्वीट देख भड़के महाराष्ट्र के मंत्री, बोले 'आप अखबार नहीं पढ़ते?'

Updated 27 June, 2020 01:10:39 PM

देश में बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों से आम लोग काफी प्रभावित हैं। यहाां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बढ़ते दामों पर अपनी नाराजगी जताई है। बीते दिनों अमिताभ बच्च्न और अक्षय कुमार का तेल की बढ़ती कीमतों के बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। अब इसे लेकर एक नया विवाद हो गया है। बीते दिनों अमिताभ और अक्षय ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। अब स्टार्स ने इन सवालों पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ ने निशाना साधा है।

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों से आम लोग काफी प्रभावित हैं। यहाां तक कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बढ़ते दामों पर अपनी नाराजगी जताई है। बीते दिनों अमिताभ बच्च्न और अक्षय कुमार का तेल की बढ़ती कीमतों के बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा था। अब इसे लेकर एक नया विवाद हो गया है।

 

Bollywood Tadka
बीते दिनों अमिताभ और अक्षय ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए थे। अब स्टार्स ने इन सवालों पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ ने निशाना साधा है।   सोशल मीडिया पर तेल की बढ़ती कीमतों के लेकर अमिताभ बच्चन का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा था। जिसमें उन्होंने लिखा था, पेट्रोल का दाम 7.5 रुपये बढ़ गया है। पम्प अटेंडेंट- कितने का डालूं? मुंबईकर- 2-4 रुपये का कार के ऊपर स्प्रे कर दे भाई, जलाना है।' 


अब अमिताभ के इस ट्वीट पर जितेंद्र अव्हाड़ प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'आपने पेट्रोल पंप पर क्या फिर से ईंधन नहीं भरवाया या आप बिल पर नजर नहीं डाली। यही समय है कि आप कुछ बोलें और निष्पक्ष राय रखें। उम्मीद है आप किसी तरफ झुके नहीं होंगे। डीजल-पेट्रोल की कीमत इतनी ऊंची हो गई हैं कि अब मुंबईकर क्या करे। कार जलाए या कार चलाए।'


इतना ही नहीं उन्होंने अक्षय कुमार के साल 2011 वाले ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आप ट्विटर पर एक्टिव नहीं हैं क्या? आप अखबार नहीं पढ़ते? आपकी जानकारी के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में बहुत उछाल आया है।'
बता दें कि पेट्रोल और डीजल के बढ़े दामों को लेकर लोगों ने आपत्ति जताई है और प्रदर्शन पर उतरे हैं। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत 80 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।


 
 

Edited By: suman prajapati

jitendra awhadraisesquestionsAmitabh bachchanAkshay kumarrisingoil pricesBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...